Bigg Boss 13: फिर एक बार सलमान खान ने खोया आपा, पारस से कहा- बाहर आकर देख लो

बीते दिनों रियलिटी शो बिग बॉस के घर में घरवालों ने काफी बवाल किए हैं। इन सबके बाद हर किसी को इंतज़ार था वीकेंड के वार का जिसमें सलमान खान इन मुद्दों को उठाते आए हैं। अब वीकेंड आ चुके हैं जिसमें सलमान खान ने घर वालों को फटकार लगाते हुए फिर एक बार अपना आपा खो दिया है।

आज सलमान खान वीकेंड का वार लेकर आ रहे हैं। इस एपिसोड की एक वीडियो सामने आई है जिसमें सलमान घरवालों की क्लास लगाते दिख रहे हैं। सलमान खान ने सबसे पहले पारस छाबड़ा को कहा कि पारस को तो कोई फर्क पड़ता है ही नहीं, ये तो बिग बॉस को भी धमकी देते हैं, कुछ मेरी बातें भी इनको पसंद नहीं आईं, ये सलमान सर कि चिकचिक बहुत ज्यादा हो रही है।

इसके बाद पारस छाबड़ा ने अपनी सफाई देते हुए कहा, नहीं सर आपके बारे में कौन बोल सकता है। इसपर सलमान ने कहा, काश में आपको दिखा सकता, जब आप बाहर आओगे तो देख लो। आपको बता दें कि पिछले वीकेंड के वार में सलमान ने पारस को काफी बातें सुनाई थी जिसके बाद पारस ने कहा था माहिरा शर्मा के सामने कहा था कि सलमान खान मुझसे काफी चिढ़ चिढ़ हो रहे हैं, इतना ही बुरा लगता है तो निकाल दो ना मुझे घर से।

पारस की ये बात सुनकर हर किसी को अंदाज़ा था कि इस वीकेंड के वार में सलमान इस मुद्दे को जरूर उठाएंगे, हालांकि लग रहा है कि सलमान खान से सुनने में थोड़ी गड़बड़ी हो गई है, और उन्होंने चिड़चिड़ को चिकचिक सुन लिया है। इससे पहले भी सलमान और पारस के बीच हर वीकेंड के वार में बहस हो ही जाती है।