
दुनिया में हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है, कोई किसी के सही विचारों को खूबसूरती का नाम देता है तो किसी के चेहरे को खूबसूरती कहता है। लेकिन दुनिया में मौजूद अलग-अलग देशों में लड़की की खूबसूरती को अलग-अलग पैमाने से मापा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे है, जहां लड़कियों की खूबसूरती को अलग-अलग नजर से देखा जाता है। कहते है इन देशो में इसी खूबसूरती के जरिए मर्द इनके दीवाने होते है।

1. जापान
वैसे तो हर किसी के सीधी शेप के दांत पसंद होते है लेकिन जापान में टेढ़े-मेढ़े दांतों वाली लड़कियों को ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां इस लुक को याएबा (Yaeba) का नाम दिया गया है। इस लुक के लिए जापानी महिलाएं कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाली है।
2. मॉरिटानिया
आज को समय में हर किसी को स्लिम लड़कियां पसंद होती है, लेकिन अफ्रीकी देश में इसे बदसूरती का नाम दिया जाता है क्योंकि ये लोग मोटी लड़कियों को पसंद करते है। यहां लोग अपनी लड़कियों को मोटा करने के लिए फैट फार्म भेजते है।इनको मोटा करने के लिए गाय और ऊंटनी का दूध दिया जाता है।
3. चीन और थाईलैंड
वैसे तो पीले चेहरे को बीमारी निशानी माना जाता है लेकिन चीन, थाईलैंड में पीले चेहरे को ही खूबसूरती का नाम दिया जाता है। इसलिए इन देशों की महिलाएं सूरज की रोशनी में जाने से परहेज करती है।
4. म्यांमार और थाईलैंड
म्यांमार और थाईलैंड में जिराफ जैसी लम्बी गर्दन को म्यांमार और थाईलैंड में खूबसूरती की पहचान मानते हैं। इसके लिए महिलाएं गले में ब्रास रिंग पहनती हैं। जैसे-जैसे गर्दन लंबी होती है।
5. इथियोपिया, न्यू गिनी
अफ्रीकी देशों में छिदी हुए चेहरे और बॉडी को ही खूबसूरती की पहचान बताया जाता है। इथियोपिया और न्यू गिनी जैसे देशों में कारो ट्राइब्स इसे खूबसूरती के लिए अपनी बॉडी पर जरूर बनवाते है। कहते है कि ये पुरुषों को काफी अट्रैक्ट करता है।