
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीज़ें रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह माना जाता है की यदि आपके घर में वास्तुदोष होते हैं तो आपको उससे संबंधित परेशानियों को भी झेलना पड़ता है

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीज़ों का रखना बहुत ही शुभ माना गया है, इन्हीं चीज़ों में से एक है नेवले की मूर्ति। माना जाता है की जिसके घर में नेवले की मूर्ति होती है उस घर में किभी भी धन की कमी नहीं होती है क्योंकि मां लक्ष्मी उस घर में हमेशा निवास करती है। नेवले को श्री हरी का प्रतीक भी माना जाता है।
नेवले की मूर्ति को घर में रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। जिस घर में परिवार के सदस्यों का आपस में झगड़ा रहता है। वहां तो नेवले की मूर्ति अवश्य होनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं ठहर पाती है जिसके चलते घर के सदस्यों में तकरार होती है।