भारत-पाकिस्तान बातचीत पर बोले जयशंकर, पाक से बात करने में कोई दिक्कत नहीं लेकिन ‘टेररिस्तान’ से नहीं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान बातचीत को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। एस जयशंकर ने कहा बै कि भारत को पाकिस्तान से बात करने में कोई समस्या नहीं है लेकिन हमें टेररिस्तान(Terroristan) से बात करने में समस्या है।

भारत को पाकिस्तान से बात करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उसे टेररिस्तान से बात करने में दिक्कत है. यह बातें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में सांस्कृतिक संगठन एशिया सोसाइटी को संबोधित करते वक्त कही. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबोध तोड़ लिए. इस्लामाबाद ने कश्मीर मुद्दे से निपटने के लिए आतंकवाद का एक पूरा उद्योग बनाया है.