
नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों की पसंदीदा होती है फिश। फिश से बनी अलग-अलग रेसिपीज के नाम सुनकर ही फिश लवर्स के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन कुछ लोगों को दिक्कत होती है तो इस बात की कि फिश करी जैसी चीजें बनाने के लिए टाइम की जरूरत होती है और काफी इंग्रीडिएंट्स भी चाहिए होते हैं।
लेकिन आज हम आपको यहां एक ऐसी फिश रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मात्र 15 मिनट में तैयार हो जाती है। साथ ही सिर्फ फिश नहीं बीयर का स्वाद भी इसमें आपको मिलता है। इसका नाम है बीयर बैटर फिश रेसिपी। आइए, बनाना सीखते हैं।
बीयर बैटर फिश फिंगर्स की सामग्री
- 300 ग्राम सोल फिश
- आवश्यकतानुसार नमक
- 350 मिली बीयर
- 1/4 कप मकई का आटा
- 2 अंडा
- 2 कप रिफाइंड ऑइल
- 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 30 मिली चूने का रस
- 1 कप ऑल पर्पज फ्लोर
- 1 चम्मच सफेद मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच अंग्रेजी सरसों
बीयर बैटर फिश फिंगर्स बनाने की विधि
सबसे पहले फिश को पतली और लंबी स्लाइस में काट लें और एक तरफ रख दें।
अब एक बोल में ऑल पर्पज फ्लोर, कॉर्न फ्लोर, गार्लिक पेस्ट, लाइम जूस, नमक, सफेद मिर्च और इंग्लिश मस्टर्ड मिक्स कर लें। अब इसमें एग तोड़कर इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इस तैयार पेस्ट में बीयर मिलाएं और एक बैटर फॉर्म में लिक्विड तैयार करें। अब इस बैटर में फिश की कटी हुई स्लाइस को डुबोकर रख दें। करीब आधा घंटा इन्हें डूबा रहने दें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल को अच्छी तरह गर्म करें। अब अच्छी तरह बैटर में लपेटते हुए फिश स्लाइस को गर्म तेल में तलें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सभी फिश को फ्राई करें।
अब इन्हें एक किचन टॉवल या टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि इनका एक्स्ट्रा ऑइल सोख लें और आप इन्हें टेस्टी सॉस के साथ इंजॉय करें।
