
अमेरिका पहुंचने पर एक ओर जहां पीएम मोदी का भव्यता से स्वागत हुआ, वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ गई। इमरान जब सऊदी विमान से न्यूयॉर्क पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए कोई बड़ा अमेरिकी अधिकारी मौजूद नहीं था। इसे लेकर इमरान का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

पाकिस्तान में ही उड़ा इमरान का मजाक
इमरान का अमेरिका में जिस तरह से स्वागत हुुुआ, उसका कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी ही मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल इमरान जब प्लेन से उतरे तो उनके आगे रेड कार्पेट भी लगभग एक फुट का ही बिछा था। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया। इसे लेकर इमरान का मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, किराए के जेट से आया है सऊदी से भीख मांग के।
रेड कार्पेट vs रेड चटाई
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगा ये सभी एक ही विमान से आए और फिर हाथ मिलाने के लिए लाइन में लग गए। एक अन्य यूजर ने लिखा- रेड कार्पेट vs रेड चटाई। एक अन्य यूजर ने लिखा,’ मैं पाकिस्तानी हूं और मैं आपके साथ पूरी तरह से सहमत हूं .. इमरान खान एक खराब बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं, जिसमें कोई प्रोटोकॉल या शिष्टाचार नहीं है। जबकि मोदी एक पेशेवर के रूप में व्यवहार करते हैं।
शेख रशीद भड़के
इमरान की बेइज्जती पर पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद भड़क गए। उन्होंने कश्मीर पर अमेरिका के रुख को देखकर कहा, ‘अमेरिका पर अब कश्मीर मामले को लेकर भरोसा नहीं किया जा सकता। एक चीन है जिसकी दोस्ती पर विश्वास किया जा सकता है। ‘रशीद यहीं नहीं रूके उन्होंने कश्मीर पर फिर भड़काने वाला बयान दिया। उन्होंने गुलाम कश्मीर (Pok) के भिंभर में आयोजित एक कश्मीर की लड़ाई लड़ी जाएगी, चाहे इसमें मर जाया जाए या फिर मार डाला जाए।