
स्वामी विवेकानंद के द्वारा कही गई बातें आपके मन को ऊर्जा से भर देती है। आज वह इस संसार में नहीं है लेकिन लोग उनकी बातों को याद कर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। शिकागो में दिया गया उनका भाषण आज भी पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय है। स्वामी विवेकानंद समय को सबसे ज्यादा कीमती मानते थे। वह अपना एक-एक मिनट सेवा करने में लगाते थे। आइए जानते हैं उनके अनमोल विचारों के बारे में…

किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो. उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। खुद पर विश्वास करो।
जो आग हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।
मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।