छीन ली नींद ने जिंदगी – ड्राईवर की मौत अनियंत्रित ट्रक पलटने से

अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाका स्थित सीहोर बंबा के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार ड्राइवर मौत हो गई.

जबकि दूसरा घायल है जानकारी के मुताबिक यह एक्सीडेंटल ट्रक कोलकाता से टावर एंगल लेकर बुलंदशहर के लिए निकला था.

जिसमें राघवेंद्र और विमलेश नाम के दो ड्राइवर सवार थे घटना के वक्त राघवेंद्र ट्रक को ड्राइव कर रहा था कि तभी तेज गति से चल रहे ट्रक के वक्त उसकी आंख लग गई और अचानक से ट्रक अनियंत्रित हो गया.

रोड से उतरकर खेत में घुस गया इस हादसे में औरैया निवासी राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इटावा निवासी विमलेश घायल है.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले आई जहां पर घायल का उपचार चल रहा है और मृतक केशव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।