
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले पंड्या ब्रदर्स जमकर पसीना बहा रहे हैं. तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. नेट पर हार्दिक पंड्या ने जमकर हाथ खोले और क्रुणाल की गेंदों को मैदान से बाहर पहुंचाया.

हार्दिक और क्रुणाल दोनों टी-20 सीरीज के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इस बीच हार्दिक ने नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में उन्हें नेट पर जोरदार प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है.
हार्दिक ने एक ऐसा शॉट खेला, जो क्रुणाल के सिर के ऊपर से निकल गया और वह बाल-बाल बच गए. हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट कर क्रुणाल से माफी मांग ली. प्रैक्टिस के दौरान हार्दिक ने हेलिकॉप्टर शॉट भी लगाया.