Paytm को 4,217 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ

डिजिटल पेमेंट वर्ल्ड की दिग्गज Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को 31 मार्च को खत्म पिछले वित्त वर्ष में भारी घाटा हुआ है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी को 4,217 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. इसमें पेटीएम मनी, पेटीएम फाइनेंशियल सर्विसेज, पेटीएम एंटरटेनमेंट सर्विसेज आदि के कारोबार शामिल हैं.

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार इसके एक साल पहले उसे 1,604.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. यानी एक साल के भीतर कंपनी का घाटा बढ़कर दोगुने से ज्यादा पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष में वन97 कम्युनिकेशंस को अकेले 3,959.6 करोड रुपये का घाटा हुआ है, जबकि इसके एक साल पहले कंपनी को सिर्फ 1,490 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.