19 साल की स्टूडेंट शशि की मेडिकल पढ़ाई का खर्च का उठाएंगे मंत्री राजेंद्र पाल गौतम: दिल्ली

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम नीट पास कर चुी 19 साल की स्टूडेंट शशि की मेडिकल पढ़ाई का खर्च का उठाएंगे. शशि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले रही है. मजदूर की बेटी शशि को बिना किसी कोचिंग के कॉलेज में एडमिशन मिला है. वो दिल्ली सरकार की जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के अंतर्गत कोचिंग पढ़ी थीं.

राजेंद्र पाल गौतम ने ट्विटर पर इसके बारे में लिखा कि कल एक परिवार ने दिल्ली के एक बच्चे विजय  की पूरी पढ़ाई का जिम्मा उठाया, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्लीवासियों को अपील करने पर मुझे भी प्रेरणा मिली. मैंने शशि की MBBS की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है. अब ये खबर साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है.

16 साल के विजय कुमार जिन्होंने आईआईटी-दिल्ली में एडमिशन लिया है, उनकी पढ़ाई के लिए दिल्ली के व्यवसायिक परिवार ने समर्थन दिया था. जो उनकी कॉलेज की फीस में आर्थिक मदद करेगा. आपको बता दें, विजय ने दिल्ली सरकार की ‘जय भीम मुद्रामन्त्री विकास योजना’ के तहत कोचिंग लेकर आईआईटी की तैयारी की है. उनके पिता दर्जी का काम करते हैं. इस साल विजय के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित ने भी एडमिशन लिया है.