
कुछ समय पहले नाशिक जिले के नागापुर गांव के दो युवकों की एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दोनों युवक बचपन के मित्र और पडोसी थे। इन दोनों ने दुर्घटना के वक़्त हेलमेट नही पहना था जो इनका काल साबित हो गया। जिसके बाद मंगलवार को इन युवकों के पिता प्रकाश दखाने और नागू मोरे ने गांव के बाकी युवाओं के बीच हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए अनोखी पहल की है। इन दोनों ने अपने बेटों के अंतिम संस्कार पर गांव के 13 युवकों को हेलमेट बांटे।

अंतिम संस्कार पर बांटे हेलमेट
बता दें, मोटर वेहिकल कानून के तहत हेलमेट न लगाने पर 2500 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
इन दोनों के बेटे बचपन के मित्र थे जो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मालेगांव जा रहे थे। लेकिन घर लौटते वक्त कुछ किलोमीटर दूर ही दुर्घटना का शिकार हो गए। जलगांव के चोंदी के नजदीक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना थी।
जिसके बाद दखाने और मोरे परिवार ने अपने बेटों का अंतिम संस्कार करते समय गांव के बाकि युवाओं को हेलमेट की महत्वता समझाने के लिए ये अनोखी पहल की हैं।
मृतकों के परिजन प्रकाश दखाने और नागू मोरे का कहना है कि, जो उनके बच्चों के साथ हुआ वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए और दूसरों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। जिसके बाद हमने अपने बच्चों के अंतिम संस्कार के दौरान हेलमेट वितरित करने का फैसला किया। जिसे गांव के युवाओं ने सम्मान के साथ स्वीकार भी किया।