
उत्तर प्रदेश में हाशिए जा रही कांग्रेस को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अब फिर से पटरी पर लाने के प्रयास में हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। माना जा रहा है कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष भी तय होगा। राजबब्बर ने अध्यक्ष पद छोडऩे की इच्छा व्यक्त की है।

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अब फुल फॉर्म में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से ज्योतिरादित्य के इस्तीफा देने के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभार फिलहाल प्रियंका गांधी के पास है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी को पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया है। कांग्रेसी खेमा लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद संजीवनी की तलाश में है।