मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Motorola One Action की पहली बार सेल

मोटोरोला के नए स्मार्टफोन की आज पहली बार सेल होगी। मोटोरोला वन एक्शन (Motorola One Action) को आज यानी 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला वन एक्शन में भी अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन की यह भी खासियत है कि आप वर्टिकली, लैडस्कैप वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथ ही यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें वाइड एंगल एक्शन कैमरा दिया गया है।


मोटोरोला वन एक्शन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट में मिलेगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। मोटोरोला वन एक्शन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा 125 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है।