भाषण दे रहे डीएम को आशा बहू ने बीच में टोक , याद दिलाया नैतिकता का पाठ

यूपी के बांदा में आज डीएम हीरालाल जब आशा बहुओं से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में उनके एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘प्लास्टिक मुक्त अभियान’ का महत्व बता उसकी बारीकियां समझा रहे थे तभी एक महिला ने उन्हें बीच मे ही टोंकते हुए कहा कि आपने अभी हमें जो बैग बंटवाये हैं वह खुद प्लास्टिक के हैं और आप हमें प्लास्टिक छोड़ने को कह रहे हैं। ग्राम आशा बहू के सवाल से हैरान डीएम ने खुद को संभालते हुए शकुंतला नाम की महिला को मंच पर बुला लिया और उसके हौसले की सराहना करते हुए अपनी गलती मानी और अधिकारियों को जूट बैग बांटने को कहा। महिला ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह अमारा गांव की आशा बहू शकुंतला है, जब डीएम साहब भाषण दे रहे थे तब मेरे दिमाग मे आया कि वह तो खुद प्लास्टिक बैग बांट रहे हैं तो भला हमें क्यों रोक रहे हैं इसलिए मैंने यह सवाल कर डाला।

दरअसल बांदा के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आज प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के तहत जिले भर के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाली आशा महिलाओं का सम्मेलन बुलाया था जहां जिलाधिकारी हीरालाल के अलावा CMO और तमाम अधिकारी मौजूद थे। भाषण चल ही रहा था कि तभी महिला के टोकने से कार्यक्रम का रुख बदल गया। आशा बहुओं का काम स्वास्थ विभाग की प्रसव, टीकाकरण आदि योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर क्रियान्वित कराना है। यह सम्मेलन हर साल 23 अगस्त को पूरे देश मे मनाया जाता है लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से यह यहां नहीं मनाया जा सका जोकि आज मनाया गया।

शकुंतला, डीएम को टोकने वाली अमारा गांव की आशा बहू,हीरालाल, DM बांदा ऑडिटोरियम में डीएम को बीच मे टोकती, मंच पर बुलाते DM, कपडे का बैग लिए, मंच में महिला के हौसले की दाद देते DM, CMO को आवश्यक निर्देश देते।प्लास्टिक फोल्डर में डीएम की दी किट लिए आशा, ऑडीटोरियम में बैठी आशा महिलाएं।बाहर प्लास्टिक किट बांटते।कार्यक्रम की प्रोजेक्टर स्क्रीन और मंच।