क्या आप जानते हैं थल, जल और नभ सेना क्यों अलग-अलग पोजिशन में करती हैं सैल्यूट

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया और देशवासियों को आजादी के दिन की बधाई दी. हर साल की तरह इस बार की आजादी के जश्न के दिन प्रधानमंत्री मोदी का साफा काफी चर्चित रहा. साफे के साथ प्रधानमंत्री मोदी का एक और अंदाज इस स्वतंत्रता दिवस पर देखने लायक था, जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है.

दरअसल, लाल किले की प्राचीर से ध्वाजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री ने बिल्कुल उसी अंदाज में तिरंगे को सैल्यूट किया, जैसे भारतीय सेना करती है. लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे को सलामी देते वक्त जिस सैल्यूट का इस्तेमाल किया वह जल सेना यानी इंडियन नेवी का सैल्यूट था. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौकों पर अलग-अलग सेनाओं की तरह सैल्यूट करते हुए नजर आए हैं. 

उल्लेखनीय है कि भारत के पास तीन तरह की सेना है. भारतीय वायु सेना, भारतीय जल सेना और भारतीय थल सेना, जो जमीन, पानी और वायु में तैनात, ताकि देश पर किसी तरह की आंच न आए.