बाँदा मे फिर हुई मानवता शर्मसार माँ बेटो ने मिल कर अपनी ही बहन के घर मे किया कब्जा…

ताजा मामला बाँदा जनपद के कोतवाली नरैनी के अन्तर्गत का है। जहां पर माँ कमला बाई उर्फ मुन्नी चूडी वाली ने अपने दो बेटे धर्मेंद्र व मनोज कुमार गुप्ता अपनी सगी बेटी के मकान मे जबरन कब्जा कर लिया है तथा अपनी बेटी व दामाद तथा दो नौनिहालों को घर से निकाल दिया है।

हम आपको यहां पर यह बताना आवश्यक है कि रामदास के दो पुत्र व दो पुत्रियां थी। रामदास ने अपनी छोटी बेटी लवली की शादी बबेरू निवासी सँदीप के साथ की थी। और दान दहेज मे असमर्थ होने के कारण एक तख्ता खाली प्लाट अपनी बेटी लवली को दान स्वरूप मे भेट कर दिया था। लवली व उसके पति सँदीप ने अपनी गाढी कमाई लगा करके मकान का निर्माण करा लिया तथा पति पत्नी अपने बच्चों के साथ इस नये मकान मे रहने लगे।मगर यह खुशी रामदास के पुत्रो व पत्नी को रास नही आयी। इन लोगो ने उक्त मकान मे मुकदमा भी लगा दिया जो कि माननीय न्यायालय मे विचाराधीन है।

परन्तु कल दिनांक 4.8.2019 की शाम को सुनियोजित तरीकें से धर्मेंद्र व मनोज तथा इनकी माँ कमला बाई उर्फ मुन्नी बाई चूडी वाली ने अपने ही बेटी लवली के मकान मे लाठी डँडो से लैस होकर के गये तथा अपनी बेटी तथा दामाद व दो छोटे छोटे बच्चों को मारपीट कर मकान से निकाल दिया तथा मकान के शटर को अँदर से बँद लिया। तथा इस घटना की सूचना लवली व उनके पति सँदीप द्वारा कोतवाली नरैनी मे दी गयी तो मौके पर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह अपने दल बल के साथ व पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता तथा नरैनी तहसीलदार व नायब तहसीलदार नरैनी भी मौके पर पहुंचे तथा मान मनौव्वल करते रहे लेकिन अँदर से धर्मेंद्र व मनोज तथा इनकी माँ के द्वारा पुलिस प्रशासन को गाली गलौज सारी रात करते रहे तथा सोशल मीडिया मे भी स्थानीय प्रशासन के खिलाफ पोस्टे डालते रहे। यह हाई वोल्टेज डा्मा सारी रात चलता रहा। और स्थानीय प्रशासन सारी रात परेशान रहा। अन्ततः कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने शाँति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया । तथा इस घटना को घटे चौबीस घँटे से ऊपर हो चुके है वह लोग अभी भी मकान के अँदर ही अपने आपको कैद किये है । लवली देवी का परिवार इधर उधर धक्के खाने को मजबूर है। लवली के मकान मे कीमती जेवरात व रुपये पैसे तथा कीमती अभिलेख भी मौजूद है। इस सारी घटना को पूरे मुहल्ले वासियों ने देखा व सुना है। तथा नरैनी कस्बे मे दिन भर यही चर्चा रही है कि कितना घोर कलियुग आ गया है । आज भी ऐसी डाइने है जो कि अपने ही बच्चों को खा जाती है।

मुहल्ले वासियों के मुताबिक रामदास की सेवा सुश्रुषा लवली व इनके पति सँदीप द्वारा ही गयी थी।ऐसे कलियुगी माँ और बेटो ने अपने ही घर को लालच मे आकर के बरबाद करने पर तुले है। अब इस दुखद घटना मे जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन पीडिता को कब तक न्याय दिला पायेगा यह आने वाला वक्त तय करेगा। धर्मेंद्र व मनोज गुप्ता अपने आपको भा.ज.पा. के कद्दावर नेता भी बताते है।