प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए वृक्षारोपण है बहुत जरूरी

जिस प्रकार संसार के समस्त विष को भगवान शिव ने ग्रहण कर लिया था उसी प्रकार मनुष्य के द्वारा छोड़े गए कार्बनडाइआक्साइड को ये वृक्ष ग्रहण करते है यह बात विधायक ज्ञान तिवारी ने रेउसा के ग्राम थोरा में वृक्षारोपण के दौरान कही विधायक ने कहा हम सबके लिए वृक्ष का अहम भूमिका है। वृक्ष के द्वारा हम सबको शुद्ध आक्सीजन फ्री में मिलता है।इसलिए सभी को चाहिए की कम से कम 10 पौधों को प्रति व्यक्ति को हर साल लगाना चाहिए।

शुक्रवार को गांव व स्कूल में दर्जनों पौधे लगाए गए। वहीं पर्यावरण को बचाने की शपथ लेकर लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण सुरक्षा में एक प्रहरी के दायित्व का निर्वहन करता है। जिससे प्राणी को स्वास्थ्य लाभ पहुंचता है।वृक्षारोपण को धर्म भी समझा जाना चाहिए ताकि वह संस्कृति के रुप में सभी के अंदर समाहित हो सके। उन्होंने उपस्थित सभी छात्राओं को महीने में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।

एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होता है।उन्होंने कहा कि आज जो भी पर्यावरण दूषित हुआ है।उसका वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए पर्यावरण के बिगड़ते मिजाज को संभालना होगा। उन्होंने लोगो से कहा कि अगले वर्ष जब हम इस कार्यक्रम में मिलेंगे तो उनके पेड़ स्वस्थ और अच्छे होंगे । इस मौके पर ओमप्रकाश मिश्रा, रामस्वरूप भार्गव, अशोक बाजपेई, खंड विकास अधिकारी ,रेंजर ,प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।