काबुल में कार बम धमाका, पुलिस मुख्‍यालय को बनाया निशाना, 34 लोग घायल

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में एक कार बम धमाके में 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शरारती तत्‍वों ने पुलिस मुख्‍यालय को निशाना बनाया था। इस हमले की जिम्‍मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। अफगानिस्‍तान के आंतरिक मंत्रालय ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
इंटीरियर मिनिस्‍ट्री के प्रवक्‍ता नसरत रहीमी ने उन खबरों को खंडन किया कि विस्‍फोट के बाद गोलीबारी भी हुई थी। रहीमी ने बताया कि यह बम धमाका तब हुआ जब एक चेक प्‍वॉइंट पर स्‍टेशन के बाहर एक गाड़ी रोकी गई। मंत्रालय का कहना है कि यह धमाका मुख्‍य शहर से दूर पश्चिमी इलाके में हुआ।