रामपुर में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात पूरी तरह से बंद

रामपुर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे मिलक धानेली पूर्वी गांव के समीप सुबह साढ़े पांच बजे पटरी से उतर गए। सूचना मिलने पर रेल महकमे में खलबली मच गई। विभाग के आला अधिकारी मौके पहुंच गए। डाउन लाइन से रेल यातायात पूरी तरह से फिलहाल बंद है।

अप लाइन से रेल यातायात कॉशन से जारी है। मौके पर (एआरटी) राहत रिलीफ ट्रेन पहुंच गई है। रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं मुरादाबाद डिवीजन से पहुंचे रेलवे कर्मचारी डिब्बों को ट्रक पर चढऩे का प्रयास कर रहे हैं।

मौके पर मौजूद रेलवे के अधिकारी कुछ भी बताने से इकार कर रहे हैं । ट्रेन की पटरी या चार से पांच स्थानों पर चटकी हुई व टूटी हुई है ।

हादसे की जगह से करीब आधा किलोमीटर की दूरी तक पटरियों को ट्रैक से रोकने के लिए लगी हुई क्लिपिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई टूट गई।

रामपुर ट्रेन दुर्घटना के बाद लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को चन्‍दौसी होकर चलाया जा रहा है। दोपहर तक रेल यातायात शुरू होने की संभावना है।