मीअमी वेकेशन : पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कुछ ऐसे रोमांटिक अंदाज में आए नज़र

बॉलीवुड की पिग्गी चोप्स प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जॉनस के साथ अपने बर्थडे वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। इस बीच प्रियंका अपने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए लगातार फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वे और निक काफी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका फिलहाल मियामी में हैं जहां से वो अब तक कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। शनिवार शाम को भी प्रियंका ने निक के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें ये कपल काफी रोमांटिक मूड में नज़र आ रहा है। इस फोटो के साथ प्रियंका नें हार्ट इमोजी के साथ ‘मेरा’ कैप्शन डाला है। तस्वीर में प्रियंका ने पिंक कलर का स्विमवेयर पहना हुआ है जिसके साथ पिंक दस्तानें इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। निक जॉनस की बात करें तो प्रियंका को बाहों मे डाले हुए निक शर्टलेस हैं साथ ही निक ने डार्क शेड के सनग्लासेस लगाए हुए हैं।

https://www.instagram.com/p/B0bOtElHSW0/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि प्रियंका अपने बर्थडे वेकेशऩ के लिए गई हुई हैं, जिसके बाद लगातार उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। ये फोटो उनकी प्राईवेट याच पार्टी की है जहां कुछ फैमिली मेंबर के साथ करीबी दोस्त भी मौजूद हैं।

https://www.instagram.com/p/B0bO0z5nLo1/?utm_source=ig_embed

प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नज़र आने वाली हैं , इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नज़र आएंगे। ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।