कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं करते ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका

मेकअप तो सभी लड़कियां करती हैं, लेकिन अच्छा मेकअप करना हर किसी के बस की बात नहीं है। बहुत सारी लड़कियां बिना प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जानें इसका प्रयोग करती हैं। अगर मेकअप का ठीक तरह से न इस्तेमाल किया जाए तो इससे आपके चेहरे पर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

आपने आजकल मेकअप के लिए अंडाकार या ओवल आकार का स्पंज (मेकअप ब्लेंडर) का इस्तेमाल करते हुए बहुत सारे लोगों को देखा होगा। ज्यादातर मेकअप ट्यूटोरियल में भी मेकअप के लिए इसका इस्तेमाल करते दिखाया जाता है। बहुत सारी लड़कियां वीडियो में देखकर इसे खरीद तो लाती हैं, लेकिन वह यह नहीं जानती कि अच्छे परिणामों के लिए इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। आइए जानते हैं मेकअप ब्लेंडर से मेकअप करने का सही तरीका…