
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर के पति सैफ अली खान को इतना पसंद करती हैं कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो उन्हें किडनैप तक कर सकती हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है। दरअसल, परिणीति जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘जबरिया जोड़ी’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स फिल्म का प्रमोशन करने ‘द कपिल शर्मा’ में पहुंचे। जहां उन्होंने खूब मस्ती की और कई सावलों के बेबाकी से जवाब दिए।
इस दौरान कपिल ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो किस एक्टर के साथ ‘जबरिया जोड़ी’ बनाना चाहेंगी? इस पर परी ने जवाब दिया, अगर उन्हें मौका मिला तो वो सैफ अली खान को किडनैप करेंगी और उन्हीं के साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा, मैं हमेशा से सैफ को पसंद करती हूं और करीना कपूर ये बात जानती हैं। करीना को भी इस बात से कोई दिक्कत नहीं है।
वैसे ये पहली बार नहीं जब परिणीति ने सैफ अली के लिए अपनी फीलिंग्स खुलकर ज़ाहिर की हों। इससे पहले भी कई बार परी ये बात चुकी हैं कि वो सैफ को काफी पसंद करती हैं। एक बार कपिल के शो में उन्होंने ही बताया था कि एक दौर था जब वो लेज़ चिप्स के पैकेट संभालकर रखती थीं क्योंकि पैकेट पर सैफ की फोटो छपी होती थी।
https://www.instagram.com/p/B0Sum4JFDd7/?utm_source=ig_embed
आपको बता दें कि परिणीति और सिद्धार्थ की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। ये एक एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म बिहार की चर्चित परंपरा ‘पकड़वा विवाह’ पर आधारित है। जहां शादी के लिए दूल्हे को किडनैप कर लिया जाता है।
https://www.instagram.com/p/B0SoWu9FNXh/?utm_source=ig_embed