सलमान खान और रणबीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर कटरीना ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने अफेयर और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातचीत की है। कटरीना का कहना है कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स की उपस्थिति में चीजों को मुश्किल बनाने से बेहतर, सरल बनाना है। दरअसल, कटरीना कैफ का फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ अफेयर रहा है। ऐसे में उनकी इस बात को सलमान और रणबीर की उपस्थिति को लेकर जोड़ा जा रहा है, क्योंकि उनके एक्स ये दोनों ही हैं।

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कटरीना, रणबीर कपूर के काफी नजदीक आ गईं थीं और खबरें तो यहां तक आई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सलमान खान, कटरीना के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर मजाक-मजाक में ही बहुत कुछ कह जाते हैं। हाल ही में सलमान खान ने कहा था कि कि एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ ब्रेकअप के बाद भी एक लड़का और लड़की में दोस्ती बनी रह सकती है। उनका इशारा कटरीना की ही तरफ था। मीडिया में यहां तक खबरें आई थी कि सलमान की वजह से ही रणबीर और कटरीना का ब्रेकअप हुआ।

कटरीना और रणबीर काफी नजदीक आ गए थे। रणबीर कपूर कटरीना के साथ रहने के लिए अपना घर तक छोड़ने को तैयार थे। मीडिया में यहां तक कहा गया था कि कटरीना ने रणबीर के साथ शादी के लिए नीतू कपूर तक को मना लिया था।लेकिन कहा जाता है कि सलमान खान के एक बयान की वजह से यह जोड़ी टूट गई। कटरीना बॉलीवुड भी बेहद मेहनती एक्ट्रेस मानी जाती हैं। खुद उनका कहना भी है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

कटरीना का कहना है कि उन्होंने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी उन्हें पता था कि अगर यहां जगह बनानी है तो काफी मेहनत करनी होगी। कटरीना ने 2003 में फिल्म बूम से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘मैंने प्यार क्यों किया’, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, न्यूयॉर्क, मेरे ब्रदर की दुल्हन, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, इक था टाइगर, जब तक है जान, टाइगर जिंदा है, जैसी फिल्में की। कटरीना के फैंस ने ज़ीरो और भारत फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की।