निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को पानी में फेंका, सामने आया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के जन्मिदन को पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, पहले निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर पार्टी ऑर्गेनाइज की जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं। पार्टी की तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहीं। उसके बाद प्रियंका, पति निक जोनस, बहन परिणीति चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा और अपने खास दोस्तों के साथ मियामी टूर पर निकल गईं।

मियामी बीच पर बोट में मस्ती करते हुए भी एक्ट्रेस की कई बोल्ड तस्वीरें सामने आईं। कुछ तस्वीरों में वो पिंक स्वीम सूट में बाइक राइड करती दिखीं तो कुछ में वो पति के साथ रिलैक्स मूड में नजर आईं। लेकिन इन सबके बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो पानी के अंदर नजर आ रही हैं। मज़ेदार बात ये है कि वो पानी के अंदर खुद नहीं गईं बल्कि निक जोनस ने उन्हें धक्का दिया।

वायरल तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि निक अपनी किसी दोस्त से बात कर रहे हैं और प्रियंका पानी में गिर रही हैं। अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको निक का हाथ दिखाई देगा जिसमें उन्होंने प्रियंका के पैर को पड़का हुआ है। इस तस्वीर से साफ समझ आ रहा है कि निक प्रियंका को पानी में फेंक रहे हैं। हालांकि निक ने सच में प्रियंका को धक्का नहीं दिया बल्कि दोनों मस्ती कर रहे हैं। इस फोटो के अलावा एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पानी में डूबी हुई हैं उनका केवल चेहरा नजर आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/B0Gl0vnlarT/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/B0JdmGCFnMX/?utm_source=ig_embed

इससे पहले प्रियंका की एक तस्वीर सामने आई थी जिसकी वजह से यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया। दरअसल, प्रियंका एक तस्वीर में निक और मधु चोपड़ा के साथ सिगरेट पीते नजर आरही थीं।लोगों को उनकी ये तस्वीर पसंद नहीं आई थी।