चंद्रयान 2 की सफल उड़ान पर ISRO को मिशन मंगल के अक्षय कुमार ने ऐसे दी बधाई

चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) की सफल उड़ान पर फिल्म मिशन मंगल (Mission Mangal) के अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इसरो (ISRO) को बधाई दी हैंl अक्षय कुमार ने बधाई देते हुए इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैl

अक्षय कुमार ने बधाई देते हुए लिखा है,’इसरो ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की हैंl चंद्रयान 2 की पूरी टीम को मैं शुभकामनाएं देता हूंl जो इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए थेl इसरो ने भारत का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया हैंl यह मिशन अंतरिक्ष की दुनिया में भारत का नाम अग्रणी देशों में शुमार कर देगाl

इस मिशन की जटिलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब इसे लांच किया जाने वाला था इससे कुछ समय पहले ही इसे रोक दिया गया था और फिर इसे आज के लिए शेड्यूल किया गयाl आज सभी कुछ अनुमान के अनुसार रहा और चंद्रयान 2 ने श्रीहरिकोटा से चंद्रमा के लिए उड़ान भरी और एक बार फिर इतिहास रच दियाl इसकी लागत भी बहुत कम है और यह चंद्रमा से जुड़े कई रहस्य भी पता करेगा चंद्रमा के बारे में नई जानकारी भी प्रदान करेगाl

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली हैंl यह फिल्म भारत के पहले मंगलयान पर आधारित हैंl इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक वैज्ञानिक की ही भूमिका निभाई हैंl इस फिल्म में उनके अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू और कृति कुलहरी की भी अहम भूमिका हैंl