
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान वैसे तो अपनी खूबसूरती के कारण फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं लेकिन अब उनके डांस मूव्स पाकिस्तान के साथ हिंदोस्तान के दर्शकों को भी दीवाना बना रही हैं. शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माहिरा खान अब एक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 
इस वीडियो में माहिरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनका डांसिंग स्टाइल भी ओल्ड बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा दिख रहा है. वीडियो में उनके साथ पाकिस्तानी फिल्मों के स्टार अशरफ बिलाल भी थिरकते दिख रहे हैं. वीडियो में अशरफ बिलाल के साथ उनकी केमेस्ट्री बहुत बेहतरीन दिख रही है. देखिए यह वीडियो…
https://www.instagram.com/p/B0DSwzhF5Ye/?utm_source=ig_embed
यह वीडियो अशरफ बिलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में बिलाल ने फेमस पाकिस्तानी सॉन्ग ‘हाय नूरी! तू बच के दिल लगा’ लिखा है. इस कैप्शन की वजह है वीडियो में बजने वाला यही सॉन्ग, जिसपर दोनों स्टार्स थिरक रहे हैं.
लुक्स की बात करें तो पिस्ता ग्रीन कलर के सूट और सादे मेकअप में माहिरा खान बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उनके साथ ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में अशरफ बिलाल भी काफी जच रहे हैं. गौरतलब है कि इन दोनों की फिल्म ‘सुपरस्टार’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है