संसद में स्वच्छता अभियान स्पीकर ओम बिड़ला की अगुवाई में

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की अगुवाई में शनिवार को संसद में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्पीकर ओम बिड़ला सहित भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज मंत्रियों और सांसदों ने संसद परिसर में झाड़ू लगाई. स्वच्छता अभियान सुबह 9 बजे शुरू हुआ. समाचार एजेंसी के वीडियो में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संसद परिसर में झाड़ू लगाते हुए दिख रहे हैैं. उनके साथ सांसद हेमा मालिनी भी झाड़ू लगाते हुए दिख रही हैं. इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने जानकारी दी थी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के साथ शनिवार को संसद भवन में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे.