
संजीवनी भारतीय टीवी का सबसे बढ़िया मेडिकल ड्रामा शो रहा है. इसीलिए जब इस शो के दूसरे सीजन का ऐलान हुआ तो फैंस अभी अपनी खुशी और उत्साह को रोक नहीं पाए. साल 2002 में पहली बार आए इस सीरियल का दूसरा पार्ट लगभग 17 साल के बाद टीवी पर आने वाला है. इस शो को प्रोड्यूसर सिद्धार्थ मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं. पिछले सीजन के एक्टर मोहनीश बहल और गुरदीप कोहली इस नए सीजन में भी देखने को मिलेंगे. इन दोनों के अलावा एक्टर्स जैसे सुरभि चंदना, नमित खन्ना और सायंतनी घोष भी संजीवनी 2 में आपको नजर आएंगे.
