
‘खानदानी शफाखाना’ की रिलीज की तैयारियों में लगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इसलिए हां कहा, क्योंकि यह आज के दौर में एक प्रासंगिक विषय है. उनके अनुसार किसी को भी सेक्स के बारे में बात करने से संकोच नहीं करना चाहिए. शिल्पी दासगुप्ता द्वारा निर्देशित ‘खानदानी शफाखाना’ एक ऐसी युवा लड़की की कहानी है, जिसके चाचा के मरणोपरांत उसे विरासत में उनकी पंजाब स्थित सेक्स क्लीनिक मिलती है.
