
पाकिस्तान स्थित गुरु नानक साहिब के गुरुद्वारा डेरा साहिब करतारपुर जाना चाह रहे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आसान रास्ता मुहैया करवाने के लिए भारत करतारपुर कॉरिडोर को तेजी से पूरा कर रहा है। इस संबंध में करतारपुर डवलपमेंट प्रोजेक्ट के प्रमुख सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया था कि पाकिस्तान इसे लेकर अपने हिस्से का 70 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है। वहीं भारत के पास काम का 30 प्रतिशत हिस्सा है, जिसमें देरी हो रही है। इस पर सरकार की ओर से यह दावा किया गया है।
