आपके परफ्यूम की महक के दीवाने हो जाएँगे सभी, बस जरूरत है इन टिप्स को अपनाने की

आज के समय में परफ्यूम लगाना एक आम बात हो चुकी हैं और गर्मियों के दिनों में तो इसकी बहुत जरूरत महसूस होती हैं। क्योंकि गर्मियों में निकला पसीना दुर्गन्ध लाता हैं और पब्लिक प्लेस में आपको शर्मिंदगी महसूस करवा सकता हैं। इसके लिए परफ्यूम आज के फैशन का अभिन्न अंग बन चुका हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है जब इस परफ्यूम की महक लम्बे समय तक ना चले। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने परफ्यूम की महक को लम्बे समय तक चला सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर से हमेशा खूशबू आए तो आज से ही गरम पानी से नहाना शुरू कर दें। गर्म पानी से नहाने से रोम छिद्र खुल जाएंगे और उसके बाद जब आप परफ्यूम का इस्तेमाल करेंगे तो यह लंबे समय तक उसकी खूशबू बनी रहेगी।

* नहाने के लिए शॉवर जेल का इस्तेमाल करें। पूरे शरीर को किसी खुशबूदार साबुन से साफ करें और शरीर पोछने के बाद ही किसी परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करें।

* परफ्यूम मौसम के आधार पर ही कपड़ों पर भी लगाया जा सकता है। सर्दियों में स्वेटर पर 15 से 20 सेंटीमीटर की दूरी से ही परफ्यूम स्प्रे करना चाहिए।

fashion trends,fashion tips,perfume smell,perfume,fashion ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, परफ्यूम की महक, परफ्यूम

* नहाने के बाद शरीर में नमी बरकरार रखने के लिए अच्छे खूशबू वाले बॉडी लोशन लगाना चाहिए। नम त्वचा पर इस्तेमाल किए गए परफ्यूम लंबे समय तक बरकरार रहते हैं।

* लंबे समय तक टिके रहें, इसके लिए शरीर के कुछ खास हिस्सों पर परफ्यूम लगाया जाना चाहिए, जैसे कलाई पर, कानों के पीछे या फिर बाजुओं में।

* परफ्यूम लेते हुए भी कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे ढक्कन से सूंघकर या स्टिक से सूंघकर लेने की बजाए हाथों के पीछे स्प्रे करें और तब भी पसंद आए, तभी लें।

* परफ्यूम या डियो को कभी भी तेज रौशनी या फिर तेज धूप में न रखें। इससे उनकी सुगंध और पावर खुद कम हो जाती है।

* पेट्रोलियम जैली लगाने के बाद भी परफ्यूम या डियो स्प्रे करने पर खुशबू देर तक टिकती है।