
राजधानी दिल्ली में जुर्म की वारदातों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में रविवार देर रात छापेमारी कर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन तीनों बदमाशों के पास से भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए हैं. पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये कार में हथियारों की तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने जांच पड़ताल में कार से 1250 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने बरामद कार भी सीज कर दी है. 
दिल्ली में सप्लाई होने थे कारतूस
पुलिस सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह सभी कारतूस दिल्ली में सप्लाई किए जाने थे. पकड़े गए दोनों सप्लायरों के नाम प्रवीण वर्मा पिता और प्रतीक वर्मा (बेटा)है जो बाप बेटे हैं. यह दोनों आरोपी यूपी के फिरोजाबाद जिले के रहने वाले है. वही इनके साथ जो रिसीवर पकड़ा गया है उसका नाम सोनू है जो दिल्ली का रहने वाला है इन सभी को आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है.