
आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और बांग्लादेश (Pakistan vs Bangladesh) के बीच मैच में पाकिस्तान के 315 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 45वें ओवर में 221 रन पर सिमट गई जिससे पाकिस्तान ने यह मैच 94 रन से जीत लिया. बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. उसके अलावा लिटन दास ने 32, मेहमूदुल्लाह ने 29 और सौम्य सरकार ने 22 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 6 विकेट लिए. उनके अलावा शादाब खान ने दो और वहाब रियाज के साथ मोहम्मद आमिर ने एक-एक विकेट लिया.
बांग्लादेश 221/10 (41-44.1 ओवर)
41वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश को दोहरा झटका देते हुए पहले मोहम्मद सैफुद्दीन को आमिर से कैच कराया और फिर मेहमूदुल्लाह को बोल्ड कर दिया. मेहमूदुल्लाह 29 रन बनाकर आउट हुए जबकि सैफुद्दीन खाता भी नहीं खोल सके. 42वें ओवर में मुर्तजा ने शादाब को छक्का लगाकर बांग्लादेश के 200 रन पूरे किए. इसके अगले ओवर में मुर्तजा ने शाहीन अफरीदी को उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया. शाहीन के ओवर में 8 रन आए. इसके बाद शादाब खान ने मेहदी हसन से चौका खाने के बाद मुर्तजा को स्टंप कराकर पवेलियन भेज दिया. शादाब खान ने मेहदी हसन से चौका खाने के बाद मुर्तजा को स्टंप कराकर पवेलियन भेज दिया. मुर्तजा ने 15 रन बनाए. अंत में शाहीन अफरीदी ने मुस्तफिजुर को बोल्ड करते हुए बांग्लादेश की पारी समेट दी. मेहदी हसन 7 रन बनाकर नाबाद रहे.
बांग्लादेश 197/6 (36-40 ओवर)
36वें ओवर में मोहम्मद आमिर ने चार रन दिए. फिर मेहमूदुल्लाह ने रियाज को चौका लगाया. इसी ओवर में हफीज ने मेहमूदुल्लाह का कैच छोड़ दिया. फिर शादाब के ओवर में बाबर ने भी मेहमूदुल्लाह का कैच छोड़ा. 39वें ओवर में वहाब रियाज ने मेहमूदुल्लाह को चौका देने के साथ 8 रन दिए. फिर शादाब खान ने पाकिस्तान को सफलता दिलाते हुए मुसैद्दक हुसैन को बाबर आजम से लॉन्ग ऑफ पर कैच कराया. मुसैद्दक 16 रन बनाए. मेहमूदुल्लाह- 29 रन. मोहम्मद सैफुद्दीन- 0 रन.
बांग्लादेश 168/5 (31-35 ओवर)
31वां ओवर शाहीन अफरीदी ने फेंका. इस ओवर में बांग्लादेश के 150 रन पूरे हुए. 32वें ओवर में आमिर ने तीन रन दिए. इसके बाद 33वें ओवर की पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने शाकिब को विकेट के पीछे कप्तान सरफराज के हाथों कैच करा दिया. शाकिब 64 रन बनाकर आउट हुए. 34वें ओवर में मोहम्मद आमिर ने केवल तीन रन दिए. इसके बाद वहाब रियाज ने चार रन दिए. मेहमूदुल्लाह- 12 रन. मुसैद्दक हुसैन- 5 रन.
बांग्लादेश 144/4 (26-30 ओवर)
26वें ओवर में शाकिब ने लिटन दास को चौका लगाया और अपनी फिफ्टी पूरी की. उसके बाद इमाद वसीम ने 3 रन दिए. 28वें ओवर में शाकिब और लिटन ने शादाब को एक-एक चौका लगाया. 29वें ओवर में सरफराज ने शाहीन को वापस बॉलिंग के लिए बुलाया और शाहीन ने अपने कप्तान को निराश नहीं करते हुए लिटन दास को एक्ट्रा कवर पर हैरिस सुहैल से कैच करा दिया. लिटन 32 रन बनाकर आउट हुए. मेहमूदुल्लाह ने शादाब को चौका लगाया. शाकिब अल हसन- 57 रन. मेहमूदुल्लाह- 6 रन.
बांग्लादेश 115/3 (21-25 ओवर)
लिटन दास ने 21वें ओवर में इमाद को फिर शादाब खान के पहले ओवर में एक चौका लगाया. शाकिब ने इमाद को चौका लगाकर बांग्लादेश के 100 रन पूरे किए. 24वें ओवर में शादाब खान ने 6 रन उसके बाद इमाद वसीम ने 4 रन दिए. शाकिब अल हसन- 45 रन. लिटन दास- 22 रन.
बांग्लादेश 86/3 (16-20 ओवर)
रियाज ने 16वें ओवर में केवल दो रन दिए. फिर इमाद वसीम ने अपने पहले ओवर में दो रन दिए. उसके बाद रियाज ने रहीम को बोल्ड कर दिया. रहीम 19 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. इमाद वसीम ने 19वें ओवर में चार रन दिए. उसके बाद रियाज ने 3 रन दिए. शाकिब अल हसन- 34 रन. लिटन दास- 4 रन.
बांग्लादेश 73/2 (11-15 ओवर)
11वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने तमीम इकबाल को बोल्ड कर दिया. तमीम ने 8 रन बनाए. 12वें ओवर में हफीज को रहीम ने चौका लगाया. इसके बाद शाहीन ने केवल दो चौके दिए. रियाज ने अपने पहले ओवर में दो चौके दिए. उसके बाद शाकिब ने शाहीन के चौथे ओवर में चौका लगाया. शाकिब अल हसन- 28 रन. मुश्फिकुर रहीम- 14 रन.
बांग्लादेश 47/1 (6-10 ओवर)
छठे ओवर में मोहम्मद आमिर ने आखिर पाकिस्तान को सफलता दिलाई जब फखर जमां ने कवर पर सरकार का शानदार कैच पकड़ा. सरकार 22 रन बनाक आउट हुए. शाकिब ने हफीज को 7वें ओवर में चौका लगाया. फिर 8वें ओवर में आमिर को भी चौका लगाया.शाहीन अफरीदी ने अपने पहले ओवर में केवल दो रन दिए. उसके बाद हफीज के ओवर में 7 रन आए. तमीम इकबाल- 8 रन. शाकिब अल हसन- 17 रन.
बांग्लादेश 22/0 (1-5 ओवर)
पहला ओवर मोहम्मद हफीज ने मेडन फेंका. दूसरे ओवर में सौम्य सरकार ने आमिर को चौका लगाया जिसके बाद उनका कैच स्लिप पर हैरिस सुहैल ने छोड़ दिया. इसी ओवर बांगलादेश का स्कोर 8 रन हो गया और पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो गया. तीसरे ओवर में हफीज ने सौम्य सरकार को चौके सहित 5 रन दिए. चौथे ओवर में आमिर ने वापसी कर केवल दो रन दिए. इसके बाद सरकार ने फिर हफीज को चौका लगाया. तमीम इकबाल- 4 रन. सौम्य सरकार- 18 रन.
बांग्लादेश की पारी की शुरुआत तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने की. पाकिस्तान के लिए पहला ओवर मोहम्मद हफीज ने फेंका.
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए इस मैच में कम से कम 350 रन बनाकर बाग्लादेश को 39 रन पर समेटना था. लेकिन अब 315 के स्कोर के बाद अब 315 के स्कोर के साथ उसे बांग्लादेश को केवल 7 रन पर समेटना होगा. इस तरह अब पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. अब न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नेट रनरेट की वजह से सेमीफाइनल की चौथी टीम होगी.
पाकिस्तान 316/9 (46-50 ओवर)
46वें ओवर में इमाद वसीम ने मुस्तफिजुर को दो चौके लगाए. इस ओवर में 12 रन आए. 47वें ओवर में इमाद ने सैफुद्दीन को छक्का लगाया. इसके बाद सैफुद्दीन ने वहाब रियाज को बोल्ड कर दिया. 48वें ओवर में मुस्तफिजुर ने शादाब खान को अपनी ही गेंद पर शानदार कैच किया. शादाब केवल एक रन बनाकर आउट हुए. 49वें ओवर में पाकिस्तान के 300 रन पूरे किए.इमाद ने ओवर में दो चौके लगाए. आखिरी ओवर में इमाद ने मुस्तफिजुर को चौका लगाकर मेहमूदुल्लाह को कैच दे दिया. उसकी अगली ही गेंद पर मोहम्मद आमिर भी विकेट के पीछे मुश्फिकुर रहीम को कैच देकर पवेलियन लौट गए. इमाद ने 43 रन बनाए. फिर कप्तान सरफराज वापस आखिरी गेंद खेलने आए जो चोट के कारण रिटायर हो गए थे. सरफराज अहमद – 3 रन. शाहीन अफरीदी 0 रन
पाकिस्तान 268/5 (41-45 ओवर)
41वें ओवर में हफीज ने शाकिब को ओवर में दो चौके निकाले. पाक को ओवर में 13 रन मिले. इसके बाद मुस्तफिजुर के ओवर में इमाम ने अपनी सेंचुरी पूरी की, लेकिन वे इसके बाद हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए. फिर 43वें ओवर में मेहदी हसन ने हफीज को शाकिब के हाथों कैच कराया. हफीज 27 रन बनाकर आउट हुए. 44वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने हैरिस सुहैल से चौका खाने के बाद उन्हें सौम्य सरकार के हाथों कैच करा दिया. हैरिस केवल 6 रन बना सके. इमाद वसीम ने सैफुद्दीन के ओवर में चौका लगायआ. ओवर से 11 रन आए. इमाद वसीम- 9 रन. सरफराज अहमद- 2 रन.
पाकिस्तान 230/2 (36-40 ओवर)
36वें ओवर में हफीज ने मुर्तजा को चौका लगाया और ओवर में पाकिस्तान के 200 रन पूरे हुए. 37वें ओवर में शाकिब ने 5 रन दिए. इसके बाद इमाम ने मुर्तजा को चौका लगाया. 39वें ओवर में शाकिब ने 9 रन दिए जिसमें इमाम का चौका शामिल था. 40वें ओवर में मेहदी हसन ने 5 रन दिए. इमाम उल हक- 96 रन. मोहम्मद हफीज- 14 रन.
पाकिस्तान 197/2 (31-35 ओवर)
मेहदी हसन ने 31वें ओवर में तीन रन दिए. फिर बाबर ने सैफुद्दीन के ओवर में दो लगातार चौके लगाए. ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू करार दिया. बाबर इस पर रीव्यू भी गंवा बैठे. 33वें ओवर में मेहदी हसन ने 7 रन दिए. इसके बाद इमाम ने सैफुद्दीन को चौका लगाया. फिर शाकिब ने 35वें ओवर में केवल तीन रन दिए. इमाम उल हक- 78 रन. मोहम्मद हफीज- 2 रन.
पाकिस्तान 163/1 (26-30 ओवर)
26वें ओवर में मुस्तफिजुर को इमाम ने चौका लगाया. इस ओवर में बाबर का कैच छूटा और पाकिस्तान के लिए 8 रन आए. इसके बाद मुसैद्दक को बाबर आजम और इमाम दोनों ने एक-एक चौका लगाया. इस ओवर में इमाम की फिफ्टी पूरी हुई. ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर आजम का एक कैच और छूटा. 28वें ओवर में बाबर ने मुस्तफिजुर को चौका लगाया और ओवर से सात रन निकले. इसके बाद 29वें ओवर में मेहदी हसन ने चार रन दिए. बाबर आजम ने मुस्तफिजुर को चौका लगाकर 30वें ओवर में पाकिस्तान के 150 रन पूरे किए. इसमें बाबर ने कुल तीन चौके लगाए. ओवर में 15 रन आए. इमाम उल हक- 57 रन. बाबर आजम- 86 रन.
पाकिस्तान 115/1 (21-25 ओवर)
मुसैद्दक हुसैन ने अपने पहले ओवर में चार रन दिए. फिर 22वें ओवर में पाकिस्तान के 100 रन पूरे हुए. बाबर आजम ने मुसैद्दक को चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की. शाकिब ने 24वें ओवर में तीन रन दिए. मुसैद्दक ने चार रन दिए. इमाम उल हक- 40 रन. बाबर आजम- 57 रन.
पाकिस्तान 94/1 (16-20 ओवर)
16वें ओवर में शाकिब ने चार रन दिए. इसके बाद मुर्तजा ने बिना चौका लगवाए छहरन दिए. फिर शाकिब ने केवल दो रन दिए. 19वें ओवर में बाबर और इमाम ने 7 रन और फिर शाकिब के ओवर में केवल तीन रन निकाले. इमाम उल हक- 34 रन. बाबर आजम- 42 रन.
पाकिस्तान 72/1 (11-15 ओवर)
मुर्तजा ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए. इसके बाद बाबर आजम ने मुसत्फिर को चौका लगाया. इसके बाद 13वें ओवर में पाकिस्तान के 50 रन पूरे हुए. शाकिब अल हसन के ओवर में 11 रन आए जिसमें 5 अतिरिक्त रन थे. इसके बाद मुर्तजा के ओवर में भी 8 रन आए लेकिन चौका नहीं लगा. इमाम उल हक- 25 रन. बाबर आजम- 29 रन.
पाकिस्तान 38/1 (6-10 ओवर)
छठे ओवर में भी वही कहानी रही पहले इमाम ने एक चौका लगाया और फिर मेहदी हसन ने केवल एक रन दिया. इसके बाद फखर जमां ने सैफुद्दीन की गेंद पर प्वाइंट पर मेहदी हसन को कैच दे दिया. फखर ने 13 रन बनाए. इसी ओवर में बाबर ने अपनी पहली ही गेंद पर चौका निकाला. 9वें ओवर में मेहदी हसन ने केवल तीन रन दिए. इसके बाद मुस्तफिजुर के पहले ओवर में बाबर आजम ने चौका लगाया. इमाम उल हक- 11 रन. बाबर आजम- 14 रन.
पाकिस्तान 17/0 (1-5 ओवर)
पहले ओवर में मेहदी हसन ने केवल एक रन दिया. दूसरे ओवर में फखर जमां ने सैफुद्दीन को चौका लगाया. ओवर में छह रन आए. इसके बाद मेहदी हसन के ओवर से केवल तीन रन आए. चौथे ओवर में इमाम ने सैफुद्दीन को चौका लगाया. इसके बाद मेहदी हसन ने फिर एक रन दिया. फखर जमां- 11 रन. इमाम उल हक- 6 रन.
पाकिस्तान की पारी कि शुरुआत फखऱ जमां और इमाम उल हक ने की. बांग्लादेश की गेंदबाजी की शुरुआत मेहदी हसन ने की.
केवल बांग्लादेश की टीम में हुए बदलाव
पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. शब्बीर रहमान और रूबैल हुसैन की जगह मेेहमूदुल्लाह और मेहदी हसन की वापसी हुई है.
मौसम और पिच
मैच के दौरान गुरुवार को आसमान साफ रहने की पूरी संभावना है. बारिश तो नहीं होगी लेकिन बादल भी नहीं छाएगें. पिच सपाट और सूखी रहेगी जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों, खासकर स्पिनर्स को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है.
क्या है पाकिस्तान की प्वाइंट टेबल में पोजीशन
पाकिस्तान के अभी अंक तालिका में केवल 9 अंक हैं. अब उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए 11 अंक जरूरत है, लेकिन केवल यह मैच जीतकर 11 अंक हासिल करना ही उसके लिए काफी न होगा. उसे अपना नेट रनरेट भी न्यूजीलैंड से बेहतर करना होगा. फिलहाल न्यूजीलैंड का पांच जीत के साथ नेट रनरेट +0.175 है. जबकि पाकिस्तान के 4 जीत के साथ -0.792 अंक हैं. इसी जीत के साथ दोनों के जीतने वाले मैच बराबर हो जाएगें, फिर फैसला नेट रनरेट से होगा.
टीमें:
पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, शादाब खान, मोहम्मद हफीज, शाहिन शाह अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मेहमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुसैद्दक हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, शाकिब अल हसन.






