गर्मी से राहत दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में तेज बारिश की वजह से पानी भर गया। शुक्रवार सुबह से ही काले बादले छाए हुए थे। इससे पहले मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को गुरुवार को बारिश की बूंदों ने भीषण गर्मी से राहत दी। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 38.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।