कबीर सिंह रुकने का नाम नहीं ले रही: बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमाने के बावजूद कबीर सिंह रुकने का नाम नहीं ले रही है. शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 14वें दिन भी मजबूती से बनी हुई है. फिल्म ने पहले हफ्ते में उम्मीद से बहुत ज्यादा 134.42 करोड़ की कमाई की थी. बुधवार को कबीर सिंह ने 200 करोड़ के बेंचमार्क को पार किया था. फिल्म ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर सिंह ने 14वें दिन यानी गुरुवार को करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस कमाई को जोड़ लें तो फिल्म भारत में अब तक 213.48 करोड़ कमा चुकी है.