मीजान की पहली फिल्म मलाल आज रिलीज हो रही

जावेद जाफरी के बेटे मीजान दो साल की उम्र से ही कैमरे के सामने हैं। अपने पापा के शो बूगी वूगी के टाइटल ट्रैक में वह नाचते दिखे। बड़े हुए तो सिनेमा पढ़ने अमेरिका गए। पढ़ाई बीच में ही छोड़ फिल्म पद्मावत में निर्देशक संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट बन गए। काम के बीच ही भंसाली ने उन्हें एक दिन हीरो बना दिया। मीजान की पहली फिल्म मलाल आज रिलीज हो रही है।