
अभिनेता सलमान खान के पांच साल की सजा के विरोध में सजा माफी को लेकर आज कोर्ट में पेशी हुई. हलांकि यहां मामला सलमान के पक्ष में न होकर उनके लिए परेशानी में जाता हुआ नजर आया है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोर्ट में लगातार सलमान की गैरहारिजी के चलते जज द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई है.
बेल हो सकती है रद्द..
जज द्वारा कहा गया कि सलमान कोर्ट में पेश हों, अगली पेशी पर पेश करे सलमान को नहीं तो जमानत खारिज कर दी जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछली पेशी में भी सलमान खान के वकील से उनको पेश करने की बात कही थी.
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पांच अप्रैल 2018 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री द्वारा करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई गई थी. बता दें कि इस मामले में अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री नीलम, सोनाली व तब्बू को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया गया था. सजा सुनाने के बाद सलमान खान को हिरासत में ले लिया गया था और उसके बाद वह सात अप्रैल तक जेल में रहे थे. बाद में उन्हें 7 अप्रैल को जमानत मिल गई थी.