
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि एक व्यक्ति कुर्सी लेकर रेल लाइन पर बैठा है, ट्रेन आती है और उसके ऊपर से गुजर जाती है लेकिन उसे कुछ नहीं होता वह जिन्दा रहता है। इस वीडियो को सबसे पहले सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने डाला है, जो इस वक्त न्यूयार्क में पिछले आठ माह से अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस समय उनके पुत्र रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उनके साथ हैं।
कैंसर से मुक्त होने के बाद ऋषि कपूर अपने प्रिय शगल सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। वे अक्सर वीडियो और फोटो ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें एक शख्स कुर्सी लेकर ट्रेन के आगे बैठता है। लेकिन ट्रेन आती है और उसके ऊपर से गुजर जाती है। इस तरह ऋषि कपूर इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए हैं।
Anyone know how this is possible? Or is it a camera edit trick! Whatever, it’s amazing. pic.twitter.com/1RAv1UW1fZ
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2019
ऋषि कपूर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट पर डाला है और इसके साथ लिखा है: ‘कोई बता सकता है कि ये कैसे संभव है या यह कैमरा एडिट ट्रिक है! कुछ भी हो, है कमाल की चीज।’ इस तरह ऋषि कपूर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हैरत जताई है। ऋषि कपूर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और इसे लेकर जोरदार ट्वीट भी आ रहे हैं।