इस लड़की को ऐसी अनोखी बिमारी, हर दिन याद करनी पड़ती हैं अपनी जिंदगी

अक्सर कई लोगों के साथ ऐसा होता हैं कि जब वे ज्यादा नशे में होते हैं और अगले दिन सोकर उठते हैं तो उन्हें बीती रात का कुछ भी याद नहीं रहता हैं और ये बात उन्हें परेशान करती रहती हैं। अब जरा सोचिए कि किसी को अपने एक रात पहले की बात याद ना रहें तो कितनी परेशानी होती हैं लेकिन अगर आपके साथ ऐसा रोज हो तो। ऐसा ही कुछ होता हैं नॉर्थ कैरोलिना की 16 साल की कैटलिन लिटिल के साथ जिनकी एक बिमारी के चलते सुबह उठते ही पिछली यादें गायब हो जाती हैं। तो आइये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

catlin little,disease amnesia,memories disappear,north carolina ,अनोखी बीमारी एमनेसिया, कैटलिन लिटिल, नॉर्थ कैरोलिना, गुइलफोर्ड हाई स्कूल, पुँरनी यादों को भूलना

16 साल की कैटलिन लिटिल डेढ़ साल पहले नॉर्थ कैरोलिना के गुइलफोर्ड हाई स्कूल में थी। वहां क्रॉस कंट्री की प्रैक्टिस चल रही थी कि तभी उनकी टीम के एक साथी ने गलती से लिटिल को धक्का मार दिया और वो गिर गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लिटिल को एक दुर्लभ भूलने की बीमारी ‘एमनेसिया’ हो गई है। इस बीमारी के चलते वो हर सुबह जब भी सो कर उठती है तो वो पिछला सब कुछ भूल जाती है। लिटिल जब भी हर सुबह सो कर जागती है तो उसे लगता है यह उसका नया जन्म है।

catlin little,disease amnesia,memories disappear,north carolina ,अनोखी बीमारी एमनेसिया, कैटलिन लिटिल, नॉर्थ कैरोलिना, गुइलफोर्ड हाई स्कूल, पुँरनी यादों को भूलना

लिटिल के बिस्तर के पास नोट्स रखे रहते हैं जिन्हें उसके माता-पिता उसे दिखाकर सब कुछ याद दिलाते हैं। 15-20 मिनट तक इन नोट्स को पढ़ने से उसे सब याद आ जाता है। लिटिल की जिंदगी पर MyFox8 ने एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी बनाई है। लिटिल के इलाज में हर दिन 1 हजार डॉलर का खर्च आता है। लिटिल के पिता बताते हैं कि उन्हें इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं अचानक वो ये न कह दे कि ये सब झूठ है।