
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा से अपनी शोख अदाओं के चलते सुर्खियों में रहती हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर उनका अंदाज वायरल होता रहता है. वहीं अब मोनालिसा के डांस मूव्स इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए हैं. मोनालिसा का यह जबरदस्त अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है.
मोनालिसा ने अपने इंस्टग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस वीडियो में वह ‘लवरात्रि’ के गाने ‘कमरिया’ पर शानदार डांस मूव्स ट्राई कर रही हैं. मोनालिसा ने यह वीडियो कल शाम को पोस्ट किया है जिसके बाद से यह इंटरनेट पर छाया हुआ है. देखिए यह वीडियो…
https://www.instagram.com/p/BzSNJGIlbCw/?utm_source=ig_embed
इस वीडियो के साथ कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा है, “कमरिया … स्टाइल … #passion #dance #kamariya” इस वीडियो में मोनालिसा ने ग्रे टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ है. इस लुक में डांस करने वाली मोनालिसा का यह रूप उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. अब यूजर्स इस वीडियो पर मानालिसा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

बता दें कि मोनालिसा की इंस्टाग्राम पर काफी बेहतरीन फैंस फॉलोइंग है. उनके यहां दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यह भी कहना गलत नहीं होगा कि अपने फॉलोअर्स से हमेशा अपने वीडियोज और तस्वीरों के जरिए खुद से जोड़े रखना मोनालिसा को बेहतर तरीके से आता है.