यहाँ दहेज़ नहीं आइसक्रीम बनी रिश्ता टूटने की वजह, सच्चाई जान आप भी हो जाएंगे सोचने पर मजबूर

अक्सर आपने ऐसी कई घटनाओं के बारे में सुना होगा जब शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने होते हुए भी शादी नहीं हो पाती हैं और रिश्ता टूट जाता हैं। अधिकांश रिश्ते के टूटने की वजह बनता हैं दहेज़। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ रिश्ता टूटने की वजह दहेज़ नहीं बल्कि एक मामूली आइसक्रीम बनी हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के अलिगढ़ की हैं जिसमें लड़की के जीजा को आइसक्रीम नहीं मिलने पर शादी टूट गई। आइये जानते हैं पूरी घटना के बारे में।

weird relationship,weird reason to break the relationship,broken marriage by ice cream,uttar pradesh,aligarh ,अनोखा रिश्ता, आइसक्रीम की वजह से शादी का टूटना, शादी टूटने की अनोखी वजह, उत्तर प्रदेश, अलीगढ

उत्तर प्रदेश के एटा निवासी सोनी की शादी अलिगढ़ के दीपक से तय हुई थी। लड़का और लड़की पक्ष ने शादी अलिगढ़ में करना तय किया और लड़की पक्ष के लोग एटा से अलीगढ़ आ गए। शुक्रवार को महेंद्र नगर में शादी धूमधाम से हो रही थी, जयमाला पड़ने के बाद दूल्हा व दुल्हन रिश्तेदारों के साथ खाना खा रहे थे, इसी बीच दुल्हन के जीजा ललित व रवि ने आइसक्रीम की मांग की। लेकीन आइसक्रीम खत्म होने की वजह से उन्हें आइसक्रीम नहीं मिल पाई और इस बात पर विवाद हो गया। हालांकि लड़का पक्ष ने आइसक्रीम बाजार से मंगवाने की कोशिश की लेकिन आइसक्रीम नहीं मिल पायी। इसी बात पर लोग झगड़े पर उतारू हो गए और लड़का व लड़की पक्ष के रिश्तेदार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट हो गई।

मारपीट के दौरान घर के बड़ों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया, लेकिन इस मामले को लेकर दुखी दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। घर के बड़ों ने दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने दुल्हन के बहनोई रवि व ललित को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्ष थाना सासनी गेट में सुलह का प्रयास करते रहे।