सुपरहिट हुई शाहिद की कबीर सिंह, परिवार ने मनाया जश्न

इन दिनों इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ धमाकेदार कमाई करने में लगी हुई है और ऐसे में शाहिद कपूर अपने परिवार के साथ इस फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. जी हां! हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहिद की पत्नी मीरा और शाहिद के भाई ईशान खट्टर के साथ मस्ती भरे वीडियोज देखने को मिल रहे हैं. जिन्हें देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह परिवार अभी जश्न के मूड में डूबा हुआ है.

साथ ही अपनी फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई को लेकर शाहिद की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है. शायद इसलिए मीरा, शाहिद और ईशान इस पल को एंजॉय करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ रहे हैं और अब ये सभी वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल किए जा रहे हैं. वहीं इन वीडियो को देखने वाले फैंस भी काफी एक्साइमेंट के साथ इनपर कमेंट करने में लगे हुए हैं.

बता दें कि इसे शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत कपूर द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया गया है. तस्वीर में मीरा और शाहिद काफी रोमांटिक अंदाज में देखने को मिल रहे हैं. कैप्शन में मीरा ने लिखा है कि, ‘मुझे बादलों वाले दिन में मेरा शनशाइन मिल गया है.’ बता दें कि 6 दिन में कबीर सिंह ने 120 करोड़ रु से अधिक की कमाई कर ली है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि ‘कबीर सिंह’ साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक है और तेलुगू में इस फिल्म को संदीप वांगा रेड्डी द्वारा डायरेक्ट किया गया था और इसके हिंदी रीमेक को भी इन्होंने ही डायरेक्ट किया है.

https://www.instagram.com/p/BzIke1AAZk9/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BzIoA9yFuvC/?utm_source=ig_embed