
क्या आपने कभी गोरिल्ला को देखा है, जाहिर सी बात है देखा ही होगा, असल जिंदगी में बेशक से ना देखा हो, लेकिन टीवी पर तो आपने गोरिल्ला को देखा ही होगा. अब मैं आपले ये पूछू कि क्या आपने कौआ को देखा है? तो आप कहेंगे ये कौन सी बड़ी बात है कौए तो अक्सर देखने को मिल ही जाते हैं. लेकिन हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसको देखकर आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि ये कौआ है या गोरिल्ला.
दरअसल यह वीडियो जापान के नागोया का है. जापान में एक कौए के उड़ने के बाद लोग इस बात के लिए कंफ्यूज हो गए हैं कि वो असल में कौआ है या फिर गोरिल्ला. इस कंफ्यूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कौआ गोरिल्ला की तरह बैठा हुआ है. लोग देखकर हैरान हैं, क्योंकि इसमें कौए की टांगे नहीं दिख रही हैं. देखिए VIDEO…
朝から衝撃をありがとう。
心臓に悪い、 pic.twitter.com/fDlOGiumD6— LIWJATAN DEL REY (@keita_simpson) June 20, 2019
पंखों के सहारे बैठा है कौआ
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कौआ अपने दोनों पंखों के सहारे बैठा हुआ है. इस वीडियो को 9.57 मिलियन बार देखा जा चुका है. हजारों लोग कॉमेंट्स दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि यह वाकई कौआ ही था या कुछ और.