
देवरानी के इस प्यार का जवाब, सोफी ने भी उतना ही प्यार जताकर दिया है। सोफी ने तस्वीर पर कमेंट करके लिखा है- I love you. मगर जिस तरह लिखा है, उससे पता चलता है कि वाकई दोनों के बीच बांडिंग कमाल की है। वैसे, प्रियंका और सोफी के बीच यह बांडिंग प्रियंका और निक की शादी से पहले से ही नज़र आ रही हैै। प्रियंका, ख़ुद और सोफी को जोनस सिस्टर्स बुलाती हैं।
https://www.instagram.com/p/BzEecEDnNJt/?utm_source=ig_embed
प्रियंका और सोफी का यह प्यार फ़ैंस और फॉलोअर्स को भी ख़ूब पसंद आ रहा है। एक यूज़र ने लिखा है कि देवरानी-जेठानी का प्यार। भरा रह घर-परिवार। जीती रहो मेरी बच्चियों। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि अलग संस्कृतियों वाले परिवार को देखना अच्छा लगता है। सोफी और जो की यह दूसरी और पारम्पिरिक विधि से होने वाली शादी है। इससे पहले मई में दोनों ने बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड्स के बाद लास वेगास में सरप्राइज़ शादी कर ली थी।
https://www.instagram.com/p/BzBco5yBwsn/?utm_source=ig_embed
इससे पहले सोफी और जो ने एफिल टॉवर के पास रोमांटिक पोज़ में ली गयी तस्वीर पोस्ट की थी। सोफी की फ़िल्म X Men: Dark Phoenix हाल ही में रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म में सोफी ने लीड रोल निभाया है।