मुझे मिला था मोगैम्बो का किरदार: अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर 1987 में शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मोगैम्बो के किरदार के लिए वह पहली पसंद थे. शनिवार को दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद करते हुए अनुपम ने कहा, “अमरीश पुरी जी मेरे काफी अच्छे दोस्त थे. अपने उन दोस्तों के बारे में बात करना वाकई में बेहद दुखद है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. वह एक उत्कृष्ट अभिनेता थे.”