गीता फोगाट उनके पति पवन कुमार भी डांस करते हुए दिखाई देंगे.

डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 9 जल्द ही शुरू होने वाला है. नच बलिए शो की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस बार नच बलिए शो में पहली बार मैरिड कपल्स के साथ एक्स कपल्स भी डांस करते हुए दिखाई देंगे. शो में जोड़ियों की एंट्री को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट भी अपने पति पवन कुमार के साथ नच बलिए शो में डांस करते हुए दिखाई देंगी.