दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव: डांसिंग सुपरस्टार

दिशा पाटनी बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. दिशा अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटो, वर्कआउट और डांसिंग वीडियो साझा करती रहती हैं. दिशा की फिटनेस से लेकर उनके डांसिंग मूव्स भी फैंस को काफी पसंद आते हैं. भारत में सलमान खान के साथ स्लो मोशन गाने पर दिशा ने अपने डांस से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था. अब दिशा का एक नया डांसिंग वीडियो सामने आया है.