Hyundai Venue की एक दिन में 1 हजार यूनिट्स डिलीवर

Hyundai Venue की लॉन्चिंग 21 मई को भारत में की गई थी. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि तब से लेकर अब तक इस कार के लिए 33,000 बुकिंग आ चुकी है और साथ ही 2 लाख लोगों ने इसे खरीदने में अपना इंट्रेस्ट भी दिखाया है. इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि 21 जून को एक ही दिन में 1,000 यूनिट्स की डिलीवरी भी की गई है. Venue कंपनी की ओर से सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में पहली SUV है, यहां फिलहाल मारुति सुजुकी की Vitara Brezza का दबदबा है. Hyundai Venue दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन के साथ आती है. इसके माडर्न टर्बोचार्ज्ड 1.0 GDI इंजन की सबसे ज्यादा डिमांड है. इसमें से भी ज्यादा डिमांड नए DCT या डुअल क्लच ट्रांसमिशन वेरिएंट की है.