बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत: कबीर सिंह

फिल्म कबीर सिंह को जनता से खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत की थी और आगे भी इसके बड़ी कमाई करने की उम्मीद की जा रही है. तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने बनाया है. पहले दिन इस फिल्म ने 20.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 22 करोड़ के आसपास बताई जा रही है.